Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत को विश्व गुरु बनने के लिए 90 फीसद आबादी को संपन्न...

भारत को विश्व गुरु बनने के लिए 90 फीसद आबादी को संपन्न बनाने की जरूरत

  • फेकूराम इंटर कॉलेज मे पूर्व सीएम बीपी मंडल की मनाई गई जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर फेकूराम यादव इंटर कॉलेज परिसर में मण्डल कमीशन के मुखिया एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश की 90 फ़ीसदी आबादी को संपन्न होने की जरूरत है। राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष रामकेश ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहां कि उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समरसता बना सकते हैं। अभी भी बहुत से लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए रोज की दिनचर्या से जूझना पड़ता है। जिसके कारण समाज बटा हुआ है।भारतीय किसान यूनियन के नेता रामबली ने कहा कि देश की जब तक 90फीसदी आबादी को संपन्न नहीं बनाया तब तक भारत देश विश्व गुरु नहीं बन पाएगा। इसलिए जब दबे कुचले पिछड़े अन्य सभी को संपन्नता आर्थिक मजबूती होगी। तभी विश्व गुरू देश बनेगा। शेष 10 फीसद आबादी अपने आप भी मजबूत बन जायेगी। डॉ.जयप्रकाश ने कहा कि सामाजिक न्याय के रास्ते पर चले। अगर हम सामाजिक न्याय नहीं अपनाते हैं अर्थात हमारे बहुत संख्यक आबादी आज भी अपने मूलभूत संसाधनों से दूर रहेगी। इस अवसर पर जयहिंद यादव, प्रवेश कुमार, अनिल कुमार, पिन्टू यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक, मुकेश प्रजापति, दीपक जायसवाल, मोहन बिन्द मौजूद रहे।