Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

जौनपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पुण्य तिथि पर जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के शिवापार गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह सादगी, धैर्य, निस्वार्थ सेवा और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा की डॉ.मनमोहन सिंह ने एतिहासिक कार्य किया है। जब पूरा विश्व आर्थिक समस्या से जूझ रहा था तब देश को आर्थिक समस्या से उबारने का कार्य किया। सभा में उपस्थित प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, अरुण शुक्ला, शिव मिश्रा, इरशाद खान, रामसिंह बांकुरे,के.पी प्रजापति,बेलाल अहमद, अनिरुद्ध पटेल सहित आदि उपस्थित रहें।