जौनपुर। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य, जौनपुर श्यामबाबू यादव एवं विशिष्ट अतिथि डी.पाथार्डीकर, चीफ वार्डेन, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रूप में डॉ.अविनाश उपस्थित थे। अतिथिगण को चन्दन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। दोनो अतिथियों द्वारा आयोजित हो रहे वॉलीबाल एवं खो-खो मैच को देखा गया तथा खेल की बारीकियों से क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण से चर्चा की गयी एवं स्टेडियम हो रहे विकास कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। खो-खो में क्वार्टर फाइनल का पहला मैच गोरखपुर एवं कानपुर के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर की टीम 14-1अंको से विजयी हुई। दूसरा मैच आजमगढ़ एवं प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम 3-2अंक से विजयी हुई। तीसरा मैच वाराणसी एवं मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की 07-02अंकों से विजेता हुई। चौथा मैच बस्ती एवं मिर्जापुर के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती की टीम 06-0 अंक से विजयी हुई। इसी के साथ मैच खबर लिखे जाने तक जारी रहा तथा अन्य परिणामों की घोषणा नहीं की गई थी।
― Advertisement ―
प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह का दूसरा दिन


