Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनभाग्य लक्ष्मी में विलेन बनकर तहलका मचाएगी टीवी की ये कातिल हसीना

भाग्य लक्ष्मी में विलेन बनकर तहलका मचाएगी टीवी की ये कातिल हसीना

सीरियल भाग्य लक्ष्मी जी टीवी के उन शोज में से एक है जो कि कई सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। रोहित सुचांति के इस शो ने कई सालों से टीआरपी की दुनिया में तहलका मचा रखा है। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इसी बीच सीरियल भाग्य लक्ष्मी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सीरियल भाग्य लक्ष्मी में एक नई एंट्री होने वाली है। इस हसीना का नाम मेघा प्रसाद है। टीवी अदाकारा मेघा प्रसाद सीरियल भाग्य लक्ष्मी में नजर आने वाली हैं। मेघा प्रसाद शो में मलिश्का का रोल प्ले करती नजर आएंगी। असल जिंदगी में मेघा प्रसाद काफी ग्लैमरस है। ऐसे में माना जा रहा है कि मलिश्का बनकर मेघा प्रसाद तबाही मचा देंगी। माना जा रहा है कि मेघा प्रसाद के आने से ऋषि की जिंदगी में एक बार फिर से तूफान आ जाएगा। कहना गलत नहीं होगा कि मेघा प्रसाद असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। मेघा प्रसाद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माना जा रहा है कि मेघा प्रसाद का ये बोल्ड अवतार सीरियल भाग्य लक्ष्मी की रेटिंग को सातवें आसमान पर पहुंचा देगा। जब से मेघा प्रसाद का नाम सीरियल भाग्य लक्ष्मी से जुड़ा है तब से ही वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं शो की नई मलिश्का आखिर दिखती कैसी है। शो में एंट्री को लेकर मेघा प्रसाद भी काफी उत्साहित हैं।