Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनभाई की बारात में भाभी का पल्लू ठीक करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

भाई की बारात में भाभी का पल्लू ठीक करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बारात लेकर नीलम उपाध्याय के घर जा पहुंची हैं। इस दौरान देसी गर्ल बार-बार अपनी भाभी का पल्लू ठीक करती नजर आईं। आकिरकार वो समय आ गया है जब बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ गए हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बारात नीलम उपाध्याय के घर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान निक जोनस ने भी अपने साले की शादी में रंग जमाया। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने लगी हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बार बार अपनी भाभी का पल्लू ठीक करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। जिसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड का शानदार नेकलेस पहना हुआ है। जैसे ही नीलम उपाध्याय ने शादी के वेन्यू में एंट्री की वैसे ही प्रियंका चोपड़ा भी पीछी पीछे चल दीं। पहले तो प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी का पल्लू ठीक करती नजर आईं। स्टेज पर आते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी के पल्लू को हटाने में मदद की। इतना ही नहीं स्टेज पर चढ़ते समय प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी का हाथ थाम लिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई को तकलीफ ही नहीं होने दी। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज देखकर फैंस चौंक गए हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे अच्छी ननद का टैग दे रहे हैं। वहीं शादी में आए मेहमान प्रियंका चोपड़ा को ही देखे जा रहे थे। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पीछे नीता अंबानी खड़ी दिख रही हैं। वहीं अगर बात की जाए नीलम उपाध्याय के ब्राइडल लुक की तो उन्होंने अपनी शादी के दिन लाल सुर्ख रंग का जोड़ा पहना है जिसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है।