Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशबोले अखिलेश : जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि,

बोले अखिलेश : जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि,

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जनादेश मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है।

सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेताजी की बहू डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही हुआ। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से पराजित किया। डिंपल यादव को छह लाख 18 हजार 120 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।  चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिंपल यादव नवीन मंडी परिसर में पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। सपा प्रत्याशी की जीत पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। पार्टी हाईकमान ने सादगी के साथ खुशी का इजहार करने की अपील की थी। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।

Share Now...