Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक में जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण लि. के प्रस्तावित स्वीकृत कार्यों के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में डप्टिी प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निर्माण इकाई ने अवगत कराया कि जनपद में श्री कृष्ण नगर, बदलापुर, जफराबाद-जौनपुर-सुलतानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर मछलीशहर सम्पर्क मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन ऊपरिगामी सेतु निर्माण एवं विधानसभा मछलीशहर के अंर्तगत ग्राम फत्तूपुर एवं पोखरियापुर के मध्य सई नदी पर सेतु का आरओवी स्वीकृति हो चुका है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वन विभाग, दूर संचार विभाग, जल निगम विभाग व अन्य सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए और जहां पर जमीन अधिग्रहण किया जाना है। सम्बंधित एसडीएम एवं डीडीसी से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करें और शीघ्र कार्य प्रारंभ की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सहायक अभियंता सेतु निर्माण इकाई जौनपुर एके राय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।