Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन विकास खंड कार्यालय में किया गया, जिसमें टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य डॉक्टर राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता डायट आरएन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी न्याय पंचायतों द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टॉल का अवलोकन करते हुए डायट प्राचार्य राकेश सिंह ने बाल वाटिका से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाने में टीएलएम के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। नोडल शिक्षक संकुल, प्रभाकर शुक्ल एवं लाल रत्नाकर उपाध्याय द्वारा निप्रुण न्याय पंचायत कार्ययोजना, एआरपी विनोद पाल एवं विवेक सिंह द्वारा निपुण ब्लॉक कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। एआरपी अभिनव मिश्र, प्रमोद सिंह और अतुल सिंह द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन किया गया,  उप शिक्षा निदेशक द्वारा उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने निपुण लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहे शिक्षकों को अभिप्रेरित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। डायट प्राचार्य ने टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त न्याय पँचायतों को पुरस्कृत करते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए तरकश के सभी तीरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, भेलानाथ सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, सतीश तिवारी, सन्तोष तिवारी, प्रवीण तिवारी, पुष्कर मिश्र, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह ने किया।