Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबेगल क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के बाद संन्यास लेने का...

बेगल क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के बाद संन्यास लेने का दिया संकेत

मनोज तिवारी ने बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी 2022-23 के मैच की दूसरी पारी में नाबाद 60 रन बनाए। उनकी इस पारी के चलते बंगाल की टीम उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराने में सफल रही। इस दौरान अनुभवी  बल्लेबाज मनोज तिवारी ने इस घरेलू सीजन के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट का संकेत दिया है। वह बंगाल को इस सत्र का रणजी ट्रॉफी खिताब जिताना चाहते हैं। फिलहाल मनोज तिवारी बंगाल की कप्तानी कर रहे हैं। क्योंकि नियमित कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन इस समय टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं.

रणजी ट्रॉफी के बीते सीजन में बंगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे मध्य प्रदेश के खिलाफ हार मिली। बंगाल ने आखिरी बार 1989-90 में रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था। तब से लेकर बंगाल की टीम तीन फाइऩल 2005-6, 2006-7 और 2019-20 का फाइल खेल चुकी है। मनोज तिवारी तीनों बार हारी हुई टीम का हिस्सा रहे। लेकिन अब उन्होंने टाइटल जीतने की इच्छा जताई है। इस सीजन में वह टीम को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं.  ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, हमें चैंपयस की तरह खेलना होगा। आज हम जीते। लेकिन ऐसा नहीं कि हमने असाधारण क्रिकेट खेली। यदि हम सेशन दर सेशन देखें तो एक ऐसा फेज आया जब हमने खराब गेंदबाजी की। यदि हम रणजी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं तो हमारे सलामी बल्लेबाजों को अवश्य ही रन बनाने चाहिए। अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी रेग्युलर कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभिमन्यु टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं। तीन सीजन बाद पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे मनोज तिवारी ने कहा कि अभिमन्यु की गैरहाजिरी में वह अच्छी तरह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैं टीम का नेतृत्व करने को लेकर काफी निश्चिंत हूं। जब मैंने बंगाल की प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कप्तानी छोड़ी तो मुझसे वनडे और टी20 में कप्तानी जारी रखने के लिए कहा गया। लेकिन तब मैंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि हमें एक अच्छे खिलाड़ी को तैयार करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर बंगाल टीम खिताब जीतती है तो यह उनका आखिरी रणजी सीजन होगा.