
जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा पुलिस पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री भेपाल सिंह उर्फ भेले ने शनिवार को जहर का सेवन कर लिया। आनन फानन में उन्हें नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
बताते चले के 14 मई रविवार की भेर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पंचहटिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत और सुजीत कुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा नेता भेले सिंह के नेतृत्व में वाराणसी लखनऊ हाइवे को जाम करके धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भंजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। उसके बाद बीजेपी नेता समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने चक्का जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे घर पर पुलिस दबिश देकर महिलाओं को प्रताड़ित कर रही है। मेरे नमकीन के कारखाने को तोड़ दिया है। इसी से क्षुब्ध होकर भेले सिंह ने कुल्हनामऊ गांव में जहर खा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
- दो थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण, दो भेजे गए पुलिस लाइन
जौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के उपरांत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने दो थानों के प्रभारियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में निरीक्षक घनश्याम शुक्ला प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज को पुलिस लाइन, उ.नि. त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष बक्शा को पुलिस लाइन, निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुन्तजर निरीक्षक यातायात से प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज, उ.नि. यजुवेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष खेतासराय से थानाध्यक्ष बक्शा पर स्थानांतरित किया गया है।



