Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए पहुंचे बसौली, दिया नामांकन और स्वच्छता पर बल

बीएसए पहुंचे बसौली, दिया नामांकन और स्वच्छता पर बल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बेसिक शिक्षा के जिले के मुखिया डॉ.गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को 9.10 बजे क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बसौली पहुंच कर नामांकन और स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नामांकन और स्वच्छता के प्रति लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक विरेन्द्र प्रताप तिवारी आकस्मिक अवकाश पर थे तथा सभी अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित पाये गये। उसके बाद विद्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई की गयी। जिसमे विद्यालय मे उपस्थित लोगों के अलावा शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत उक्त ग्रामसभा में जाकर 20छात्रों का नामांकन विद्यालय में कराया गया।विद्यालय मे उपस्थित समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई नियमित रूप से किये जाने, छात्रों के अधिगम स्तर व नामांकन मे वृद्धि लाने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करनें हेतु कार्ययोजना बनाने व विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के विद्यालय मे उपस्थिति एवं ठहराव के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के अलावा सतीश सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ.रणंजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...