- अनुपस्थित अध्यापिकाओं का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन, विद्यालय में गंदगी देख बिफरे
जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण व संचालित कार्यक्रमों की प्रगति के अनुश्रवण हेतु शनिवार को पूर्व प्राथमिक विद्यालय बबुरा, बदलापुर का बीएसए ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापक उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका सपना देवी अनाधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनुपस्थित हैं एवं भूमिका त्रिपाठी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर हैं। विद्यालय में कार्यरत अन्य समस्त शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में कुल नामांकित छात्र संख्या 129 के सापेक्ष सिर्फ 22 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय की छात्र उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में अनुपस्थित छात्रों की अनुपस्थित पंजिका में अद्यतन नहीं की गयी प्राप्त हुयी। शासन द्वारा विद्यालय को गत शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्राप्त कुल 50000 के आय व्यय का विवरण विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। निरीक्षण में विद्यालय प्रांगण बहुत ही गन्दा पाया गया। विद्यालय में छात्रों हेतु खेल-कूद सामग्री उपलब्ध पायी गयी, परन्तु सामग्री के अवलोकन से प्रतीत हुआ कि खेल-कूद सामग्री का उपयोग छात्रों द्वारा निरन्तर नहीं किया जा रहा है। मल्टीपल हैण्डवास टूटे हुये पाये गये। निरीक्षण में विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षणिक पर्यावरण शिक्षण अनुकूल प्राप्त नहीं हुआ। प्रांगण मे अवस्थित एक कक्षा जर्जर प्रतीत होने पर प्रधानाध्यापिका को जर्जर भवन में कक्षा संचालन तत्काल बंद करने एवं प्राविधानित व्यवस्था मे अनुक्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुये जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कराने हेतु मौके पर ही निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत विद्यालय में मध्यान्ह भेजन मीनू के अनुसार बना हुआ नहीं प्राप्त हुआ। विद्यालय की मध्यान्ह भेजन पंजिका अद्यतन नहाR प्राप्त हुई। उक्त के क्रम मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना सिंह का अग्रिम आदेश तक व सहायक अध्यापिका सपना देवी द्वारा अनाधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनुपस्थित रहनें के कारण निरीक्षण तिथि का वेतन अवरूद्ध किया गया।