Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनबिना ग्लिसरीन के इमोशनल एक्टींग कर लेतीं थी मौसमी चटर्जी

बिना ग्लिसरीन के इमोशनल एक्टींग कर लेतीं थी मौसमी चटर्जी

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। मौसमी चटर्जी ने अपने अभिनय के अलावा अपनी प्यारी सी मुस्कान से भी दर्शकों का खूब दिल जीता था। ये एक्ट्रेस ‘घर एक मंदिर’,‘मंजिल’, ‘अनुराग’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और  ‘प्यासा सावन’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मौसमी चटर्जी का नाम बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं जिनका नाम कभी भी किसी को-स्टार के साथ नहीं जुड़ा है। 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में जन्मीं मौसमी चटर्जी का असली नाम इंदिरा चटोपाध्याय है। फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें ‘मौसमी’ नाम मिला। उन दिनों जहां एक्ट्रेसेज शादी के बाद फिल्मों की दुनिया से दूरी बना लेती थीं। तो वहीं इस एक्ट्रेस ने शादीशुदा होते हुए भी हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया था। शादीशुदा मौसमी चटर्जी ने पति जयंत मुखर्जी और ससुर हेमंत कुमार के कहने पर ही फिल्मों में करियर बनाया था। मौसमी चटर्जी ने साल 1967 में बांग्ला फिल्म ‘बालिका बधू’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस के पास कई फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई थी। लेकिन उन दिनों ये एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं। बाद में एक्ट्रेस ने 1972 में फिल्म ‘अनुराग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। ‘मंजिल’ फेम इस एक्ट्रेस के बारे में कहा जाता है कि वह बिना ग्लिसरीन लगाए ही इमोशनल सीन्स देती थीं। जी हां, फिल्मों में रोने के लिए मौसमी चटर्जी को कभी ग्लिसरीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1974 में आई फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ के शूटिंग के दौरान मौसमी चटर्जी मां बनने वाली थीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद धीरे-धीरे ये एक्ट्रेस फिल्मों से दूर होती चली गईं। मौसमी चटर्जी की दो बेटियों थीं। उनकी बड़ी बेटी का नाम पायल मुखर्जी और छोटी बेटी का नाम मेघा मुखर्जी है। इस एक्ट्रेस की जिंदगी में सबकुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था कि 2019 में अचानक उनपर गम का पहाड़ टूट पड़ा था। 2019 में एक्ट्रेस की बड़ी बेटी की डायबिटीज की वजह से मौत हो गई थी। बेटी के गुजर जाने के बाद काफी समय तक एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं।

Share Now...