जौनपुर धारा,जौनपुर। ग्राम कैलावर में 22 जुलाई 1999 अर्थात 24 वर्ष पहले चकबन्दी प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी थी। ग्राम में दो-दो बार चकबंदी विभाग व सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा प्रयास किया गया था परन्तु चकबन्दी सफल नहीं हो पायी थी। बीते सोमवार को प्रवीण कुमार सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा धारा 20 का पर्चा वितरण अपनी उपस्थिति में करवाकर चकबन्दी को आगे बढ़ाया गया है। समस्त ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
धारा 20 का पर्चा वितरण
Previous article
Next article


