― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबारिश के पानी में डूबी जर्जर सड़क, आवागमन दुश्वार

बारिश के पानी में डूबी जर्जर सड़क, आवागमन दुश्वार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के जोगीबाँध अतरडीहा गोड़िला फाटक बाजार तक सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। एक किलो मीटर सड़क में जगह-जगह बड़े बड़े गड्डे बन गए हैं। पहली बरसात से पानी का जलभराव हो गया। उक्त सड़क सालों से टूटी है लेकिन अभी तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मार्ग पर साइकिल, बाइक, चार पहिया यहां तक कि पैदल चलना भी दुश्वार हो चुका है। आए दिन दुर्घटना आम बात है। इसी मार्ग से नगर व बीबीगंज बाजार में रोजाना दर्जनभर गांव के ग्रामीण आते-जाते रहते हैं। रेलवे दोहरीकरण के चलते रेलवे के भारी वाहन आने-जाने से एक किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जगह जगह धंस गई है। कदम कदम पर गड्ढा ही गड्ढा नजर आ रहा है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों रोहित गुप्ता, आकाश साहू, कालीचरण गुप्ता, अनूप जायसवाल, संदीप जायसवाल, सगीर हुसैन, राशिद अली, शनि यादव ने बताया की इस जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। शासन प्रशासन से मांग की गई है कि जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत हो।

Share Now...