Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबारात में आये युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिलने से...

बारात में आये युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिलने से सनसनी

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह कटवार मार्ग पर निगोह गांव के पास एक युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही आसपास के भारी संख्या में लोग पहुँच पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र निवासी चंदन गौतम पुत्र कैलाश के रूप में हुई। वह निगोह में एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला।उक्त गांव निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग चंदन गौतम रविवार को निगोह गांव में जितेन्द्र के यहां लड़की की शादी में आयी बारात में शामिल होने आया था। सुबह उसकी गांव से ही कुछ दूर निगोह कटवार मार्ग पर सड़क किनारे पानी मे लाश मिली। उसके कान से रक्तस्राव हो रहा था। घटना स्थल पर ऐसा लग रहा है कि मृतक के साथ मारपीट हुई है और वही उसकी हत्या कर लाश फेंक दिया गया। वहीं पर सड़क किनारे दो फिट नीचे गड्ढे में बाइक के पहिये का निशान है और उसका इंडिकेटर वही टूटा है और घास पूरी तरह से रौंद उठा है। आशंका जतायी जा रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस एवं आसपास गांव के लोग व बारात के लोग पहुँच गये। बारात के लोग ही शव की पहचान किये और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था, उसके चाचा सुभाष ने बताया कि वह शाम को करीब साढ़े सात बजे बारात के लिए निकला था। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है। एक्सीडेंट का भी मामला हो सकता है।