बारात देखने गई आठ साल बालिका के साथ दुष्कर्म

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात देख रही आठ साल की बालिका के साथ खेत में दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका को मेडिकल के लिए जौनपुर भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात आई थी। गांव की ही एक आठ साल की बालिका भी बारात देखने गई थी। देर रात तक बालिका अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह भेर में बालिका बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गये। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ दे बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परिक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत सीओ मछलीशहर अतर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से जानकारी ली और त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Share Now...