Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबामी गेट पर मनाई गई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

बामी गेट पर मनाई गई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

महाराणा प्रताप ना होते तो भारत का सूर्यास्त हो गया होता : अन्ना

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बामी गेट पर रविवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर गेट के उपर चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की मूर्ति को समाजसेवी जज सिंह ‘अन्ना’ द्वारा माल्यार्पण कर उनकी आरती की गयी। प्रताप सेवा समिति बामी के तत्वावधान में सैकड़ों राणा प्रताप कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहे की नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर खुशियां इतनी थी कि हर कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की फोटो के साथ अपनी फोटो खिंचवाता रहा। अन्ना ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि महाराणा प्रताप नहीं होते तो भारत का सूर्यास्त हो गया होता, महाराणा प्रताप ने आने वाली पीढियां को एक नयी ऊर्जा, नया आयाम, नया जोश, नया मनोबल देशवासियों को दिया। जिससे महाराणा प्रताप की प्रेरणा से वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, तात्याटोपें सहित हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद अमर कर दिया और आजादी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी जज सिंह अन्ना, संजीव सिंह, अरूण सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, महेश तिवारी, अवधेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।