Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबादशाहपुर स्टेशन के पूरब अंडरपास निर्माण की मांग

बादशाहपुर स्टेशन के पूरब अंडरपास निर्माण की मांग

  • ग्रामीणों ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को सौंपा ज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित पकड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को लेकर अशोक कुमार वर्मा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन से लगभग 750मीटर की दूरी पर रेल लाइन पार करने के लिए किसी प्रकार की अधिकृत व्यवस्था नहीं है, जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन  सैकड़ों लोग आना-जाना करते हैं। इसके अलावा प्रयागराज मार्ग सहित  30 से 40 गांवों के लोगों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बादशाहपुर स्टेशन के उत्तरी भाग में कस्बा, बाजार, अस्पताल, मंडी समिति और विद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है। रेलवे दोहरीकरण कार्य के तहत नई रेल लाइन बनने से बिना अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग के दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि वैकल्पिक मार्ग से जाने पर लोगों को लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। आपातकाल में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों व रोजमर्रा के कार्यों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। अक्सर बादशाहपुर फाटक पर जाम रहने से स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ग्रामवासी अशोक कुमार सिंह और भोला पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जीएम उत्तर रेलवे को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि उक्त स्थान पर जल्द से जल्द अंडरपास अथवा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए। इनके अलावा जीत लाल विश्वकर्मा, प्रदीप पटेल, जमुना प्रसाद, चंद्रेश गुप्त, आशा देवी, बिंद कुमार, शांति देवी, अरुण मिश्र, रमेश कुमार, रविन्द्र यादव, अनंती देवी, कमलापति, देवानंद सरोज, दिनेश त्रिपाठी, मो.कैफ, रामराज पाल, कैशलेश सिंह, नंद लाल, रमेश पाल, राम सिंह, रमेश पटेल, सूर्य प्रताप, सुमन देवी, रमाकांत, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने भी पत्रक पर हस्ताक्षर कर के मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि उचित कार्रवाई की गई तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी, अन्यथा आने वाले दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है।

Share Now...