- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़़ही गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की रात को इटौरी बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए वहा पर मौजूद चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। परिजनों ने रास्ते में ले जाते समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि हड़़ही गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह उर्फ नन्हकू 70वर्ष पुत्र स्व.जय मंगल सिंह किसी काम से इटौरी बाजार गए थे। बुधवार की रात 7.30 बजे के करीब बाजार से घर जाते समय 500मीटर दूर शारदा सहायक खण्ड 36नहर पर पहुंचे ही पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात चार चक्का वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को रोक कर बताया। देखते-देखते काफी लोग वहां पर जुट गए और किसी ने परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर परिजन पहुंचकर निजी वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जलालपुर के पास रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रात को शव लेकर घर चले आए। सुबह गुरुवार को इसकी सूचना अज्ञात वाहन के खिलाफ सरायख्वाजा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पत्नी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है परिजनों के विलाप से वहां पर सभी की आंखें नम हो गई और पूरे हड़़ही गांव में मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अज्ञात वाहन के खिलाफ़ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- सर पर हेलमेट होता तो नहीं जाती जान
- वाहन की चपेट में आने से घायल ब्रह्मदेव सिंह के सिर में गंभीर चोटे लग गई थी। जिससे नाक, कान और मुख, से खून निकल रहा था। लोगों का कहना था कि अगर हेलमेट पहने होते तो निश्चित रूप से सर में गंभीर चोटे नहीं लगती और जान बच जाती।



