
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी होनहार छात्र प्रशांत कुमार यादव का आईआईटी पटना में चयन हुआ है। जिससे लोगों ने परिजनों को मिलकर बधाई दी। इसके पूर्व मे भी कई परीक्षाओं में सफलता मिल चुकी है। बता दें कि मल्हनी गांव निवासी सहायक अध्यापक रामसहाय यादव का पुत्र प्रशांत कुमार यादव का आईआईटी पटना बिहार में चयन हुआ। यह जानकारी मिलते ही परिजनों में काफी खुशी का माहौल बन गया। बता दें कि इसके पहले प्रशांत कुमार यादव ने गेट की भी परीक्षा पास कर चुके हैं। बिहार की आईआईटी एमटेक की परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सफलता मिली, इस सफलता से आसपास के लोगों ने परिजनों और प्रशांत को मिलकर बधाई दी। माता तारा देवी ने कहा कि प्रशांत का लक्ष्य बनाकर पढाई किया उसे सफलता मिली है। प्रशांत कुमार यादव ने कहा कि एक लगातार मेहनत करने से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। बस लक्ष्य को निर्धारित करें और प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।


