जौनपुर धारा,बदलापुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के नई दिल्ली गांव के पास स्थित पुलिया पर रविवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट कर उनके पास से मोबाइल फोन और नगदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष अरविन्द पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
― Advertisement ―
बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से की लूटपाट


