Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेजाब से झुलसे तीन युवकों में से दूसरे युवक की उपचार के...

तेजाब से झुलसे तीन युवकों में से दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा,मड़ियाहूं। नगर के सदरगंज मोहल्ला निवासी विष्णु सेठ की वाराणसी में उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मड़ियाहूं नगर गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल, सदरगंज निवासी विष्णु सेठ व महतवाना निवासी अभिषेक मोदनवाल के साथ एक बाइक से जौनपुर से तेजाब लेकर मड़ियाहूं आ रहे थे। वह सभी जैसे ही रामदयालगंज सई नदी पुल पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन से टकराकर गिर जाने से बाइक की डिग्गी में रखे तेजाब से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। आस पास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा जहां से सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। बीती रात में उपचार के दौरान दूसरे युवक विष्णु सेठ 20 वर्ष की मौत हो गई। विष्णु सेठ नगर के सूल्ला कटरे के  परिसर में अपने पिता के साथ ज्वेलरी मरम्मत का कार्य करते थे। जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली कोहराम मच गया।