Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरबढ़ती महंगाई को लेकर सपा छात्रसभा ने किया विरोध प्रर्दशन

बढ़ती महंगाई को लेकर सपा छात्रसभा ने किया विरोध प्रर्दशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। महंगाई के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टमाटर का माला पहनकर शहर के लाइन बाजार से होते हुए जगदीशपुर और गांधी तिराहा तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने सरकार विरोधी नारे लगाए और गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय धरने पर बैठे रहे।

वहीं देर रात समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव रवि रांझा ने भी धरना में पहुंच कर समाजवादी छात्र के कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। इस दौरान छात्र सभा जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कहा कि आज टमाटर और सब्जी के भाव आसमान छू रहा है। बाजार में टमाटर 130 रुपए किलों से 160रुपए किलों बेचा जा रहा है। ऐसे में गरीब और ठेला खुमचा लगाने वाले बाजार में टमाटर को देख सकते हैं। तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसभा ईकाई अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यदि सब्जी के दामों में कमी नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव ने कहा कि जल्द से जल्द सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाएं नहीं तो सरकार से इस्तीफा दे। उक्त अवसर पर अवनिश यादव, दीपक, शिवम यादव, बबलू यादव, रोहित यादव, प्रशांत यादव, विनोद शर्मा, सत्यम, अजय यादव रहे।