Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार का टूटा पैर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार का टूटा पैर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-केराकत रोड पर इटैली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फैक्चर हो गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी उस्मान अपनी बाइक से किसी कार्य से केराकत गया हुआ था। सोमवार शाम को जब वह वापस लौट रहा था उसकी बाइक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार उस्मान 35 वर्ष को टक्कर से सिर में चोट आई तथा उसका एक पैर फैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके घर सूचना देकर 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं टक्कर से उसकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।