Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबढ़ती जा रही चोरी की घटनाएं

बढ़ती जा रही चोरी की घटनाएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार की रात लाइन बाजार के चक माहनपुर में चोरों ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के घरों को खंगाला। तीनों घरों से चोर करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी समेट ले गए। एक अन्य घर से चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस छानबीन में जुटी है।

गांव के उमानाथ यादव की पत्नी सीमा यादव ग्राम प्रधान हैं। रात में भोजन करने के बाद स्वजन सो गए। रात में किसी समय खिड़की का पल्ला तोड़कर घुसे चोर आलमारी का लाकर चटकाकर सोने के आभूषण व नकद दस हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह स्वजन जागे तो कमरों में इधर-उधर बिखरे सामानों व आलमारी खुली देखकर चोरी का पता चला। उमानाथ यादव के अनुसार चोरी हुए आभूषणों का मूल्य करीब साढ़े चार लाख रुपये था। चोरों ने बगल के रामचंद्र यादव व विजय शंकर यादव के घरों को भी खंगाला। दोनों के घर से नकदी व लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण समेट ले गए। ग्रामीणों के अनुसार चोर गांव के छेदी लाल के घर में भी घुसे, किन्तु वहां आभूषण व नकदी न मिलने पर खाली हाथ लौट गए। सुबह कुछ सामान कमरों व छतों में बिखरे मिले।गृह स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का सिपाही व दारोगा शायद ही किसी दिन रात्रि गश्त पर आते हों। चोर इसका फायदा उठाकर घरों को निशाना बनाते हैं।