Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरबच्चों को रंग लगाने के विवाद में मारपीट और पथराव, तीन घायल

बच्चों को रंग लगाने के विवाद में मारपीट और पथराव, तीन घायल

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार सुबह होली खेलने के दौरान बच्चों को रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दिन बुधवार सुबह करीब 11बजे पॉलिटेक्निक चौराहे के पास बच्चों को रंग लगाने की बात पर सोनकर पक्ष और शुक्ला पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद हिंसक रूप लेने पर हुई पत्थरबाजी में रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला (70), उनके पुत्र संजीव कुमार शुक्ला (36) और अमित चौबे (40) घायल हो गए। क्षेत्र में गश्त कर रहे शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोखता चौकी प्रभारी राजीव रंजन भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, स्वजनों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज हाइवे स्थित घन्नेपुर चौराहे के समीप बुधवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों व आस पड़ोस के लोगों ने बाइक सवारों द्वारा दुर्घटना के बाद मारपीट करने तथा पुलिस पर कार्यवाही को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए शाहगंज हाइवे स्थित घन्नेपुर चौराहा पर जाम लगा दिया। मौके पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह, कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह, गौराबाद शाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव सहित अन्य थानो को $फोर्स डट गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता भी पहुँच गए। कार्यवाही का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर जाम हटवाया।तहरीर लेकर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार दोपहर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के घन्नेपुर निवासी पवन बिन्द उम्र 18वर्ष पुत्र स्व.सुग्रीम बिन्द शाहगंज हाइवे स्थित घन्नेपुर चौराहा के समीप ही पैदल कहीं जा रहा था। तब तक विशेषरपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के साथ पवन का$फी दूर तक फेका गया। शोर शराबा सुनकर स्वजन व आसपास के का$फी लोग जुट गए। घायलावस्था में पवन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने गंभीर हालत देख रेफर कर दिया।स्वजन इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मृत पवन को लेकर स्वजन वापस घन्नेपुर चौराहा पहुंचे टक्कर मारने वाले बाइक सवारों पर आरोप लगाया की दुर्घटना के बाद साथ में आ रहे साथी बाइक सवारों के साथ मिलकर मारपीट भी किया व पुलिस पर घटना के समय उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए मृतक को चारपाई पर लिटाकर घन्नेपुर चौराहा शाहगंज हाइवे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जाँच की जा रहीं है।

खुटहन में सनसनी: होली पर मातम में बदली खुशियां, संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

जौनपुर। होली के दिन बुधवार को त्योहार की खुमारी के बीच खुटहन थाना क्षेत्र का सलाहदीपुर गांव बुधवार को उस वक्त दहल उठा, जब एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। घर के ही टीन शेड में साड़ी के फंदे से लटकता युवक का शव देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक राम अवध कनौजिया का पुत्र शैलेंद्र कुमार कनौजिया (25) बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तक घर के आसपास ही था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी लाश घर के टीन शेड में फंदे से लटकती पाई गई। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़ इस घटना को लेकर हत्या की आशंका भी जता रही है। गांव के गलियारों में चर्चा है कि मौत की वजह सिर्फ आत्महत्या नहीं हो सकती, हालांकि पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर पहुँचने से बच रही है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। ताकि मौत के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

दबंगों की पिटाई से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मियापुर प्राइमरी स्कूल के पास हुई वारदात, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियापुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास गुरुवार को हुई मारपीट की एक सनसनीखेज घटना में 55वर्षीय ललई यादव की मौत हो गई। दबंगों द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मियापुर प्राइमरी स्कूल के पास किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने ललई यादव को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में ललई यादव को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट किन कारणों से हुई। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भंडारी रेलवे स्टेशन के पास धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। छोटी लाइन के पास स्थित इस शिया धार्मिक स्थल पर हुई घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिया समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए, जिन्हें शांत करने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इस दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना महफूजुल हसन खान समेत अन्य धर्मगुरुओं ने मौके पर पहुँचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और भीड़ को कम किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की हैं ताकि दोषियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

प्रेम प्रसंग में युवक ने नदी में कूदकर दी जान, दूसरे दिन मिला शव

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्ता चौकी अंतर्गत सद्भावना पुल से एक युवक के नदी में कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस व गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला निवासी संजय यादव का 22वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात करीब 10बजे घर से निकला था। देर रात वह सद्भावना पुल पर पहुंचा और वहां से नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कराई। होली का त्योहार होने के कारण देर रात प्राइवेट गोताखोर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे रात भर तलाश अभियान में दिक्कतें आईं। गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर नदी में युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

पत्नी के विरह में युवक ने दी जान, होली का जश्न मातम में बदला

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर स्थित सलहदीपुर गांव में होली के दिन एक दर्दनाक घटना घटी। पत्नी के मायके से वापस न आने से क्षुब्ध होकर 25वर्षीय युवक शैलेंद्र पुत्र राम अवध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र का लगभग एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी शीलम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। शैलेंद्र उसे वापस लाने के लिए अपनी ससुराल भी गया था, लेकिन शीलम वापस आने को तैयार नहीं हुई। होली के दिन भी शैलेंद्र ने उसे कई बार फोन कर घर आने का आग्रह किया, पर पत्नी की जिद के आगे उसकी एक न चली। पत्नी के इनकार से आहत होकर शैलेंद्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर होली मना रहे थे। शैलेंद्र चुपचाप सीमेंट शेड से बने कमरे में गया और लोहे के पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटक गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को लगा कि वह रंग-गुलाल से बचने के लिए अंदर छिपा है। घंटों बाद भी कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए, अंदर शैलेंद्र का शव फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक के छोटे भाई शनि ने थाने में तहरीर देकर अपनी भाभी को भाई की मौत का जिम्मेदार बताया है।

जौनपुर-वाराणसी सीमा पर सड़क हादसे में युवक की मौत

जौनपुर। जौनपुर-वाराणसी सीमा पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मनीष कुमार(22) पुत्र रामनाथ राम बुधवार शाम अपने घर से वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नादोवं गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पारापाटी लिंक मार्ग पर पारा पाटी देशी मधुशाला के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चन्दवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कायस्थ समाज जौनपुर का होली मिलन समारोह स्थगित

जौनपुर। जिले में पिछले कुछ महीनों में कायस्थ समाज के कई युवाओं व परिवारों में हुए निधन के कारण समाज में शोक का माहौल है। इसी के चलते 15 मार्च को प्रस्तावित सामूहिक होली मिलन समारोह को जौनपुर के सभी कायस्थ संगठनों ने संयुक्त रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में कई परिवारों में देहांत होने तथा होली के दिन एक परिवार में तेरहवीं होने के कारण उत्सव मनाना उचित नहीं है। निर्णय लिया गया कि पदाधिकारी शोकाकुल परिवारों के घर जाकर उनके दु:ख में सहभागी होंगे। कायस्थ समाज ने दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में के मोकलपुर गांव में मारने पीटने के मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोकलपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव पुलिस को तहरीर दिया कि पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में लाठी डंडे से लेकर वह लोग आये और राजबहादुर व साथ मे मौजूद समरचंद को मारे पीटे। जिसमें दोनों लोगों को गंभीर चोटे आई थी। घायल पीड़ित ने पुलिस को ताहिर दिया और आरोपियो पर कार्रवाई की मांग की  पीड़ित राजबहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने 5लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जिसमे आरोपी विपिन यादव, शकुंतला प्रीति, संगीता, इंद्रबहादुर के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवा गांव का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की दोपहर वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड कोटवार बाजार के पास एक युवती ने ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

बता दें कि चकवा गांव निवासी बंसराज बिन्द की पुत्री अंगिरा बिंद वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड कोटवार बाजार के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई सूचना पर पुलिस का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...