Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबच्चों को किया गया सम्मानित

बच्चों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, सुजानगंज। जुडो कराटे प्रशिक्षण केन्द्र पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय क्षेत्र के बसरही बाजार में स्थित जुडो कराटे प्रशिक्षण केंद्र बसरही बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ विकास सिंह ने बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के संचालक रंजीत सरोज को ऐसे युद्ध कला के खेल को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए बधाई दिया। इस मौके पर भाजपा नेता आलोक सिंह ने बताया कि ऐसे खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। इस अवसर पर दिलीप शर्मा, बृजेश त्रिपाठी, डॉ. सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।