Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों के साथ नहाने गई नौ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत

बच्चों के साथ नहाने गई नौ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत

जौनपुर धारा, महराजगंज। क्षेत्र के चेती शंकरगंज में शुक्रवार को बच्चों के साथ सई नदी में नहाने गई बच्ची की मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय चेती में कक्षा-4 की छात्रा करिश्मा निषाद पुत्री मुकेश दो दिन से विद्यालय नहीं गयी थी। शुक्रवार की सुबह 11बजे जब उसके पिता काम पर चले गए और उसकी माँ रेखा कपड़े धोने के लिए घर से थोड़ी दूर सई नदी पर गई थी। ऐसे में करिश्मा पीछे से बिना किसी से बताए गांव के कुछ बच्चों के साथ नदी में नहाने चली गई। इसी दौरान नहाते समय अचानक वह गहरे पानी मे चली गई। गांव के बच्चे नहाकर वापस लौट आए घर पर घण्टों बाद पता न चलने पर पड़ोस के बच्चे बताए कि वह नहाने गई थी। उस समय मां भी वापस घर आ गई थी। ऐसे में परिजन बच्चों के साथ नदी के पास पहुँचे तो देखा कि वह नदी में किनारे की तरफ बह रही थी। ऐसे में तैरने वाले बच्चों ने करिश्मा को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुँच कर शव को घर ले आए। मौत की खबर से माता रेखा बड़ा भाई किशन छोटा भाई दिव्यांशका रो-रो कर बुरा हाल है।