Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों के विवाद को लेकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

बच्चों के विवाद को लेकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल रामकुमार पांडे की वाराणसी के एक अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24अक्टूबर को अवनीश पांडे और उनके पुत्र अंश पांडे ने रामकुमार तथा उनकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे तब से राजकुमार का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे। मुखबिर की सूचना पर अवनीश पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने महिमापुर गांव के पास सई नदी पुल से लोहे की राड और बास का डंडा बरामद किया है।