Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरकंबल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे

कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे

  • राजपाल यादव ने अपने डायलॉग से खूब हंसाया, युवाओं को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किया प्रेरित

खुटहन। सियरावासी गांव में मंगलवार को श्रीशंकर दुर्गापूजा समिति के बैनर तले समाज सेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी के सौजन्य से तीन हजार जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। वितरण से पूर्व यहां आयोजित भंडारे में सभी को भोजन भी कराया गया। वितरण समारोह के बतौर मुख्य अतिथि वालीवुड स्टार व प्रख्यात हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने उपस्थितो को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक ब्यक्ति अपनी जड़ से जुड़ा रहता है। वह निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहता है। समृद्ध ब्यक्ति को गरीबों और जरुरतमंदों की सेवा अवश करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं में प्रेरणा भरते हुए कहा कि वे पीछे की कमजोरी भुलाकर पूरे हौसले और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़े, मंजिल अवश्य मिलेगी। उन्होंने खुद का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम भी एक सामान्य किसान परिवार से हैं। शुरुआत में तमाम लोगों के द्वारा मेरे प्रति उपहासात्मक  चित्र प्रदर्शित किए गए। जिसे मैंने हृदय में संजोकर रख लिया था। आज उसी चित्र को सफलता की सीढ़ी बना  चलचित्र में ढाल दिया हू। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में अपना हास्य डायलॉग प्रस्तुत कर लोगों को खूब हंसाया। जब उन्होंने अपना फेमस डायलॉग हम क्या मंदिर का घंटा हैं जो सब आके बजा जाते हो। जिसे सुनकर सभी लोटपोट हो गये। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, सुभाष दूबे और मुकुंदधर त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर साहब तिवारी व संचालन डॉ विजय शंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर अमरनाथ तिवारी, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, आनंद तिवारी,राम अनंद पाण्डेय, विशाल भारद्वाज, रंजीत रंजन,जग्गू सिंह,मुरारी मिश्रा,श्रवण तिवारी, रामपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।