Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबंटी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

बंटी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

  • रचना सिंह ने संभाली नगर की सत्ता
  • एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को दिलायी शपथ
  • पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेन्द्र यादव ललई रहे मौजूद

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचना सिंह समेत 25 सभासदों को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सभी ने हिन्दी में शपथ ग्रहण किया।

इस दौरान क्रमश: वार्ड नंबर 1 छेदीलाल वर्मा, वार्ड नंबर 2 से प्रेमचंद, वार्ड नंबर 3 सुशीला देवी, वार्ड नम्बर 4 शिव प्रसाद, वार्ड नंबर 5 आरती पत्नी सिंपू ने शपथ लिया। आगे वार्ड नंबर 6 से मिलन मोदनवाल, वार्ड नंबर 7 संगीता जायसवाल, वार्ड नंबर 8 सिकंदर साहू, वार्ड नंबर 9 संगीता पत्नी अखिलेश, वार्ड नम्बर 10 चन्द्रकला पत्नी हरिश्चंद्र को शपथ दिलायी गयी। वार्ड नंबर 11 गणेश चौहान, वार्ड नम्बर 12 श्रेयांस मोदनवाल, वार्ड नंबर 13 किरन सोनी पत्नी अशोक सेठ, वार्ड नम्बर 14 मोहसिन, वार्ड नम्बर 15 अब्दुल्ला राईन, वार्ड नम्बर 16 रेखा अग्रहरि पत्नी सुनील अग्रहरि टप्पू, वार्ड नम्बर 17 सपना अग्रहरि, वार्ड नम्बर 18 मुरता देवी, वार्ड नम्बर 19 जानकी सोनी, वार्ड नम्बर बीस तैयबा नूर, वार्ड नम्बर 21 मनीष जायसवाल, वार्ड नम्बर 22 अर्पित जायसवाल, वार्ड नम्बर 23 फैजान, वार्ड नम्बर 24 राम प्रसाद मोदनवाल, वार्ड नम्बर 25 परवेज आलम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, सपा जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, संजय यादव एडवोकेट, अरशद अंसारी, गजानन्द गिडवानी, दिनेश चन्द्र जायसवाल, अशोक यादव, प्रेम नारायण जायसवाल ठून्नू, संजय यादव एडवोकेट, एजाज अली, कालिका यादव, सुभाष अग्रहरि, देवेन्द्र साहू शेखर, राशिद प्रधान, जसीम खान, धर्मेंद्र अग्रहरि, हाजी एखलाक, मकसूद हसन, लालचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

  • बालिका इण्टर कालेज में था समारोह

शाहगंज। नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोह बालिका इण्टर कालेज में तीन बजे से प्रस्तावित था। 3:27 पर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह समारोह प्रांगण में पहुंची। 3:40 पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई पहुंचे। 3:50 पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मंच पर आ गये। स्वागत व माल्यार्पण के बाद 4:25 पर अध्यक्ष को एसडीएम ने शपथ दिलायी। इसके उपरांत 12 महिला सभासदों को शपथ दिलाया गया। तदुपरांत 13 बचे सभासदों ने शपथ लिया।

  • आधी आबादी का आधे पर कब्जा

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद में पच्चीस सभासद एवं एक अध्यक्ष समेत 26 लोगों की सरकार है जिसमें से कुल 12 महिला सभासद हैं। वहीं अध्यक्ष भी महिला हैं। लिहाजा 26 में 13 महिलायें सदन में उपस्थित रहेगी। मुकाबला पूरी तरह बराबरी का है।

  • पांच मिनट रोका गया शपथ ग्रहण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने माइक सम्भाल उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को नवागत अध्यक्ष रचना सिंह को शपथ दिलाने हेतु डायस पर बुलाया। अध्यक्ष व एसडीएम पहुंचे। तभी अध्यक्ष पति विरेन्द्र सिंह बंटी ने एसडीएम से कुछ देर रुक जाने का अनुरोध किया। पांच मिनट के अंदर ही रचना सिंह की बुजुर्ग सास ऊषा देवी पत्नी स्व. जितेंद्र सिंह को गोद में उठाकर मंच के सामने लाया गया तब कहीं जाकर शपथ ग्रहण प्रारम्भ हुआ।

Share Now...