जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूरतपुर (झमका) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई। एक पक्ष के अरुण पाठक ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया की विपक्षी रोहित बार बार मारने पीटने को धमकी देता है। इस बावत जब चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अंचल ने विपक्षी मनबढ़ को फोन पर समझाने की कोशिश की तो विपक्षी ने फोन पर ही अल्टीमेटम दे दिया की अब ज्यादा हो गया है। इस बार सीधे ठोक दूंगा, जान से मार दूंगा, बार बार का झंझट खत्म हो जाएगा। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
फोन पर दी ठोक देने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

