Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफोटोग्राफर की बारात से हुई बाइक चोरी

फोटोग्राफर की बारात से हुई बाइक चोरी

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव निवासी नवनीत कुमार की बाइक उस समय गायब हो गई। जब पड़ोसी गांव नदौली (चौरसिया बस्ती) में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में फोटो ग्राफी करने गया हुआ था। फोटोग्राफी होने के बाद जब नवनीत गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। आस-पास काफी खोजबीन की गई मगर कही कोई पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी मायूस होकर घर पहुंच परिजनों को आपबीती बताई। फलस्वरूप बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंच भुक्तभोगी की पत्नी बबिता कुमारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी है। नवनीत कुमार ने बताया कि खोई हुई बाइक मेरी पत्नी बबिता कुमारी के नाम पर है।

Share Now...