मुंबई के बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर दो अज्ञात लोगों के गोलीबारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। इस वक्त सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है और जांच जारी है। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर विपक्ष ने राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार को घेरा है। गोलीबारी पर सांसद संजय राउत से लेकर प्रियंका चतुवेदी और कांग्रेस की वर्षा गायकवाड ने सीएम शिंदे पर जमकर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 58 वर्षीय सलमान खान संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। इसमें उनके माता-पिता, भाई और उनके रिश्तेदार शामिल हैं। वे उपनगरीय उत्तर-पश्चिम मुंबई के सुरम्य बांद्रा समुद्र तट क्षेत्र में ऐतिहासिक गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन्हें बंदूक के लाइसेंस के लिए परमिट जारी किया है। पिछले साल अभिनेता ने अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में एक नई बुलेट-प्रूफ एसयूवी खरीदी थी।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के सीएमने की सलमान से बात



