Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

जौनपुर धारा, चंदवक। पुरानी बाजार निवासी एक युवक ने शनिवार तड़के गोमती नदी पर बने पुराने पुल की रेलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर टहलने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। देवगांव आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र लालजी चंदवक बाजार निवासी मामा किशोरी गुप्ता के यहां बचपन से ही रहता था। चार वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद बाजार में ही किराए के मकान में पत्नी शीला के साथ रहने लगा। उसके दो पुत्रियां एक तीन वर्ष की दूसरी चार माह की है। शनिवार तड़के चार बजे वह टहलने के लिए घर से निकला। एक किमी दूर गोमती पुल की रेलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह टहलने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने इसके लिए स्वयं जिम्मेदार माना है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।