Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपशुशाला में लगी आग में तीन मवेशी जले

पशुशाला में लगी आग में तीन मवेशी जले

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी अखिलेश यादव के मवेशी बांधने के मड़हे में शनिवार की दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ निकलता देख जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक मड़हे में बंधे हुए तीन मवेशी झुलस गए। इन मवेशियों में जली एक गाय अत्यंत नाजुक स्थिति में है। हालांकि उनको रस्सी काटकर किसी तरह से ग्रामीणों ने बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना पर थाने के उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय मौके पर पहुंच गए। उप निरीक्षक ने दमकल विभाग को सूचना दी जिस पर कुछ देर बाद पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना में मवेशियों को खाने के लिए दूसरे मड़हे में रखा गया। भूसा भी जल कर भस्म हो गया। समाचार संप्रेषण तक राजस्व विभाग से कोई नहीं पहुंचा था। इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।