― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, मायके वालों ने लगा हत्या का...

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, मायके वालों ने लगा हत्या का आरोप

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शुकवार की सुबह लगभग 6:30बजे एक विवाहिता की लाश उसके कमरे में साड़ी के सहारे पंखे पर लटकती हुई देखी गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल परिजनों द्वारा इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। घटना की सूचना पाते ही मायके वालों द्वारा तत्काल इसकी सूचना मछलीशहर थाना पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बताते चलें कि अनीता विश्वकर्मा पुत्र हरीलाल विश्वकर्मा ग्राम बेनीपुर थाना सुजानगंज की शादी विगत 5साल पहले मछलीशहर थाना क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी वीरेंद्र उर्फ शिवम के साथ हुई थी। पिता हरिलाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब से मैं शादी किया था। तभी से दहेज को लेकर मेरी बिटिया को प्रताड़ित किया जाता था और आज उसकी हत्या कर दी गई। हत्या से बचने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया। इस सम्बंध में पूछने पर विवाहित अनीता के ससुर धर्मजीत विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के दिन मेरा पुत्र घर पर नहीं था। सुबह 6:30 बजे जब मेरी बहू अनीता नहीं उठी और मेरी पत्नी उसे आवाज दिया, तो दरवाजा नहीं खुला। वह दरवाजे के पास गए और धक्का दी तो दरवाजा खुल गया, तब देखा गया कि बहू पंखे के सहारे फांसी पर लटकी हुई है। आनन-फानन में हम लोगों ने उसे नीचे उतार दिया और मांयकि के वालों को सूचना दिया। फिलहाल इस मामले में मछलीशहर कोतवाल विनीत राय ने बताया विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकता है कि मामला आत्महत्या है या हत्या करके उसे फांसी का रूप दिया गया है।

Share Now...