― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑनलाइन ज्वेलरी खरीद पर छूट का प्रस्ताव देकर खाते से उड़ा दी...

ऑनलाइन ज्वेलरी खरीद पर छूट का प्रस्ताव देकर खाते से उड़ा दी रकम

जौनपुर। ऑनलाइन ज्वेलरी खरीद पर छूट का प्रस्ताव देकर साइबर अपराधी नें लिंक भेजकर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख ग्यारह हजार रूपये उड़ा दिए। ठगी का एहसास होते ही भुक्तभोगी नें साइबर थाना पर शिकायत दर्ज कराई है।मुकदमा दर्ज कर पुलिस छान-बीन मे जुट गई है।

बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तियरा निवासी रोमेश राजवंश पुत्र राम अवध राजवंश ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराया है क?ि बीते तीस अगस्त को एक अंजान नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया उसमें उसने ऑनलाइन ज्वेलरी खरीद पर छूट का प्रस्ताव दिया व सोशल मिडिया साइट टेलीग्राम पर एक लिंक भेज दिया, जहां से ठगी की गई। टेलीग्राम पर चैटिंग करते हुए एक सितम्बर से दो सितम्बर तक खाते से कई बार में एक लाख ग्यारह हजार रूपये काट लिए गए। ज्वेलरी भी नहीं आई। आगे लिंक भी कार्य करना बंद कर दिया। ऑनलाइन शिकायत के बाद पीड़ित नें गुरुवार को साइबर थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बहन की मौत, भाई गंभीर

खुटहन। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भाई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव निवासी बिपिन सिंह का स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में चंद्रशेखर सिंह के घर ससुराल है। यहां एक धार्मिक आयोजन चल रहा है। बिपिन सिंह की पत्नी अपने साथ आठ वर्षीय पुत्री सिद्धी सिंह को लेकर कार्यक्रम में सामिल होने आईं थीं। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी। जहां से वापस लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से बालू भरकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। सिद्धी दाएं तरफ सड़क पर गिर गई। उसका सिर ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शिवा टक्कर के बाद बायीं तरफ गिर गया। हेलमेट न पहने होने से उसे भी गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

महिला के आत्महत्या के मामले में पांचों आरोपित गिरफ्तार

खुटहन। पुलिस ने क्षेत्र के तिसौली गांव में चंद्रावती की आत्महत्या के मामले में आरोपित पति समेत पांच आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सरपतहां थाना के सराय मोहिउद्दीनपुर में मिठाई की दुकान चलाने वाले गांव निवासी विजय गौतम की 30वर्षीय पत्नी चंद्रावती का गुरुवार की सुबह घर में फंदे के सहारे लटका शव मिला था। वह चार बच्चों की मां थी। बेटी की मौत की खबर लगने पर आए सुलतानपुर जिले के करौंदी कला थाना के पहाड़पुर कलां गांव निवासी अच्छेलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि लगभग 12वर्ष पूर्व शादी के बाद से ही ससुरालीजन मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे। आरोपित के तौर पर पति विजय, ससुर श्रीपति, सास नन्हका देवी, जेठ सुरजीत, जेठानी अमृता व जेठ के पुत्र प्रभांशु को नामजद किया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक महेंंद्र यादव व हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपितों में से पांच विजय कुमार, सुरजीत, श्रीपति, नन्हका देवी व अमृता को सुईंथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा छठवें आरोपित प्रभांशु को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिजली बिल राहत योजना के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

जौनपुर। बक्शा में बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत शुक्रवार शाम बक्शा विद्युत पावर हाउस द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना था।

यह योजना उन विद्युत उपभोक्ताओं के लिए है जिन्होंने कभी भुगतान नहीं किया है (नेवर पेड) या लंबे समय से भुगतान नहीं किया है (लॉन्ग अनपेड)। इसमें उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में आकर्षक छूट, ब्याज के साथ मूलधन पर विशेष छूट और आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प उपलब्ध है। यह विशेष योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान बकायादार उपभोक्ताओं को बिल में बड़ी छूट का लाभ मिलेगा। रैली के माध्यम से उपभोक्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता रैली पावर हाउस बक्शा से शुरू होकर शंभूगंज बाजार, शिवगुलामगंज बाजार, बक्शा बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरी। रैली के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बताया गया कि सरकार की इस विशेष योजना में पुराने बकायों पर भारी छूट, सरचार्ज माफी और आसान किस्तों का विकल्प उपलब्ध है। एसडीओ अमरनाथ यादव और जेई इंद्रजीत पाल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द नजदीकी पावर हाउस से संपर्क कर बिजली बिल राहत योजना 2025 का लाभ उठाएं। उन्होंने बकाया बिल जमा कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने का आग्रह किया। इस रैली में एसडीओ अमरनाथ यादव, बक्शा जेई इंद्रजीत पाल, गोरियापुर जेई राजेश प्रसाद सिंह सहित राकेश पाल, संदीप यादव, सरोज मौर्या (कैशियर), प्रमोद यादव, बाबू अली, विजय सिंह, चंद्रशेखर यादव और बक्शा व गोरियापुर के सभी विद्युत कर्मचारी व लाइनमैन उपस्थित रहे।

Share Now...