Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफल के लेनदेन के विवाद में मारपीट प्रधान पुत्र घायल

फल के लेनदेन के विवाद में मारपीट प्रधान पुत्र घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मंडी समिति परिसर में फल लेनदेन के विवाद में ग्राहक और दुकानदार में मारपीट हो गई। मारपीट में प्रधान पुत्र घायल हो गया। बताया जाता है कि पवांरा थाना क्षेत्र निवासी कुड़रिया के प्रधान सुरेश चंद पटेल का पुत्र विकास पटेल बुधवार की सुबह फल खरीदने के लिए मण्डी समिति मुंगरा बादशाहपुर आया हुआ था। मंडी समिति परिसर में एक फल विक्रेता के यहां फल खरीदने लगा। ग्राहक का आरोप है कि विक्रेता फल देने के दौरान कुछ सड़े फल थैले में डाल दिए। प्रधान पुत्र विकास पटेल ने विरोध करते हुए फल लेने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मे मारपीट हो गई। मारपीट में विकास पटेल (20) घायल हो गया। घायल अवस्था में लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर लाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पिता प्रधान सुरेश चंद्र पटेल ने थाने में तहरीर दे दी है। इस बाबत थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।