जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में बनी सर्च कमेटी ने प्रो.प्रमोद कुमार यादव को विश्वविद्यालय का अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त की अनुशंसा किया था। कार्यपरिषद द्वारा उनके नाम को अनुमोदित किया गया। यह दायित्व अभी प्रो. अजय द्विवेदी के पास था।वर्तमान में प्रो.यादव रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। प्रो.यादव एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद् हैं। उनके 80 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में आमंत्रित वक्ता के रूप में व्याख्यान दे चुके हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित दो शोध परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। शोध और अकादमिक गतिविधियों के तहत वे स्पेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों की शैक्षणिक यात्राएं भी कर चुके हैं। नवीन नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रो.प्रमोद कुमार यादव ने कहा, ‘मेरा सतत प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय में एक समावेशी, सशक्त और सकारात्मक छात्र परिवेश का निर्माण किया जा सके। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को मजबूत कल्याण योजनाओं से जोड़ना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं कुलपति प्रो.वंदना सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने हेतु प्रयासरत रहूंगा।
― Advertisement ―
प्रो.प्रमोद कुमार यादव बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण

Next article

