Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेल में बंद एक बंदी की मौत

जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर जिला कारागार में दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में जेल में सजा काट रहे एक कैदी की बीती रात मौत हो गई। खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक को मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने बीते 13अप्रैल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीगंज दक्षिणी निवासी कुलदीप मौर्या पुत्र रामखेलावन उम्र 55वर्ष को धोखाधड़ी, बेईमानी समेत कई गंभीर धाराओं ने 13अप्रैल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, शुक्रवार की देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई, जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल करीब तीन महीने से जेल की सलाखों के पीछे है।