जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सलामतपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने अपना हाथ साफ किया। ग्राम प्रधान विनोद सोनी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की सुबह जब वह विद्यालय खोलने का समय पर देखा कि कार्यालय व प्रधानाचार्य कक्ष का ताला टूटा हुआ था। प्रधानाध्यापक रंजना मिश्रा ने बताया कि विद्यालय से दो बैट्रा, कैमरा, बच्चो का खेलने का समान, अग्निशमन यज्ञ, विज्ञान किट सहित इत्यादि सामान चोरी हो गया। जिसकी लिखित तहरीर थाना तेजीबाजार को दिया और उचित कार्यवाही करने की मांग किया। शिव कुमार सिंह, राज सिंह, गुड्डू, रजनीश, आशीष, फ़ुलगेंन, मनोज, सन्दीप, ओमप्रकाश आदि लोग महजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
प्राथमिक विद्यालय पर हुआ देर रात चोरी


