Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइंदिरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

इंदिरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, बदलापुर। बदलापुर नगर पंचायत द्वारा मंगलवार की शाम इंदिरा चौक पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत की टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची और चौक के चारों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान कुछ दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त की गई और लगभग एक दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए। नगर पंचायत ने साफ संकेत दिया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।