Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रशिक्षार्थियों के आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ

प्रशिक्षार्थियों के आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ

जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुभाग-2 के द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए नि:शुल्क संचालित ‘ओÓ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उप्र लखनऊ के द्वारा द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों के आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ होने तक के लिए संसोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। निर्गत समय-सारिणी के क्रम में 20 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाईट शड्ढष्ष्शद्वश्चह्वह्लद्गह्म्ह्लह्म्ड्डद्बठ्ठद्बठ्ठद्द.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर ‘ओÓलेवल/सी.सी.सी.कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। योजनान्तर्गत ‘ओÓ लेवल एवं सी.सी.सी.कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शु:ल्क क्रमश: रु.15,000 एवं रु.3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओÓ लेवल/’सी.सी.सी.Ó कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित अर्हता आवश्यक है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा। ‘ओÓ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03माह होगी।