Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधान ने किया आजादी के वीर सपूतों का अपमान

प्रधान ने किया आजादी के वीर सपूतों का अपमान

जौनपुर धारा, सुइथाकला।आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जहां समूचा देश आजादी के वीर सपूतों के प्रति लोग विविध ढंग से आभार करते दिखे, वहीं एक गांव में प्रधान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के वीर सपूतों की अनदेखी कर अपमान का मामला सामने आया है। वीर सपूतों वाले चबूतरे पर प्रधान ने चढ़कर ध्वजारोहण कर डाला। मामले की जानकारी लोगों को सोशल साइट्स पर वायरल हुए फोटोग्राफ्स के द्वारा हुई जिसे लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है। मामले में वर्तमान प्रधान के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कोटिया में ध्वजारोहण के दौरान का है, जिसमें पिपरौल ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित रहे। ध्वजारोहण जिस चबूतरे पर करना था वह क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह के अलावा अन्य कान्तिकारियो से फोटो युक्त था। जिसे अनदेखी करते हुए प्रधान चबूतरे पर चढ़ कर ध्वजारोहण कर डाले। इसी दौरान ध्वजारोहण का फोटोग्राफ्स किसी ने सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। आजादी के वीर सपूतों का प्रधान द्वारा इस कदर अपमान करते देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों द्वारा प्रधान के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की गयी है। विद्यालय परिसर में हुई घटना के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मीडिया में बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर विधि पूर्वक कार्रवाई होगी।