Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरप्रधान के नेतृत्व में पोखरा खाली करने के लिए दिया प्रार्थना पत्र

प्रधान के नेतृत्व में पोखरा खाली करने के लिए दिया प्रार्थना पत्र

  • ग्राम सभा में एक तालाब पर हुआ है अपात्र को पट्टा

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र के सबरहद ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया कि गाटा संख्या 1016 पोखरा शिव मंदिर के बगल स्थित है। गांव के ही एक परिवार को वर्ष 2013 में पोखरा पट्टा किया गया था जो गलत था। जबकि नियम के अनुसार मछुवारा समुदाय का होना चाहिए। 31 जुलाई को तालाब की नीलामी होना है। तहसीलदार अमित त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम प्रधान मुकेश राजभर, ग्राम पंचायत सदस्य प्रमोद मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीष यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मिथलेश यादव, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Share Now...