― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानाचार्य व अध्यापकों में नोकझोंक के बाद हाथापाई

प्रधानाचार्य व अध्यापकों में नोकझोंक के बाद हाथापाई

  • मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संभाला

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर प्रधानाचार्य व अध्यापकों में किसी बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार अटेंडेंस को लेकर एक अध्यापक द्वारा फोटोग्राफी वीडियो बनाने को लेकर प्रधानाचार्य से नोकझोंक हुई। तत्पश्चात बगल में खड़े अन्य अध्यापकों ने इस पर हस्तक्षेप किया जिसमें बात इतनी बढ़ गई कि प्रधानाचार्य और अध्यापकों के बीच हाथापाई होने लगी जिस पर एक अध्यापक ने कोतवाली में आकर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी लाल बहादुर, प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को किसी तरीके से शांत कराया।

Share Now...