Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ की गई...

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ की गई बैठक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को बीडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में बीडीओ श्री सोनकर की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने 10 फरवरी से एमडीए अभियान की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित सचिवों को दिया। जिला प्रेरक सरिता मिश्रा ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो दुनिया में विकलांगता का दूसरा बड़ा कारण है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त बीमारी के बारे में ग्रामीणों को नहीं जागरूक किया गया तो ग्रामीण इसके चपेट में आ सकते हैं। जिला प्रेरक ने उपस्थित सचिवों से एमडीए अभियान के दौरान सहयोग करने की अपील की। इस बैठक में एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, सेक्रेटरी धर्मेंद्र राय, राजेश यादव, अखिलेश कुमार गौड़, ग्राम प्रधान अनिल यादव फौजी, कैलाशनाथ, अंगनु प्रसाद, नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।