Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है देश : नन्द गोपाल ‘नंदी’

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष्ा पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में क्लस्टर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित है। जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है। जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आये हुये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये कहा कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर सीमा द्विवेदी, बी.पी.सरोज, रमेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, सुषमा पटेल, गुलाब सरोज, बांकेलाल सोनकर, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जय प्रकाश दूबे, संजय राजभर, मेहीलाल गौतम, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, ओमप्रकाश निषाद, श्रीप्रकाश पाण्डेय, बृज नारायण, दुबे आशा मौर्य, बृजेश सिंह, राकेश शुक्ला, रवीन्द्र सिंह, राजू दादा, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, जयेश सिंह, संतोष मिश्रा, शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, कपिल मुनि, वैश्य श्यामबाबू यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा के लोकसभा कलस्टर प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी का हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नन्द गोपाल नन्दी को मछलीशहर लोकसभा कलस्टर का प्रभारी बनाये जाने के बाद मछलीशहर प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को उक्त जौनपुर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। मछलीशहर नगर के सिद्धि विनायक आटो सेल्स पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। उक्त को जौनपुर एवं मछलीशहर लोकसभा कलस्टर प्रभारी बनाये गया है। रविवार को मछलीशहर प्रथम आगमन पर उक्त प्रतिष्ठान पर एकत्रित कार्यकर्ताओं के साथ मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने स्वागत। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रोशन दूबे, डा.आर.बी.चौहान, भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार उमर, नीतीश गुप्ता, शिरीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, हरिओम गुप्ता, रामचंद्र बिन्द, सौरभ सिंह, मुकेश कुमार, प्रशांत शुक्ला, विनोद सरोज, गिरजा सरोज समेत सैकड़ों को संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

Share Now...